संदेश

श्रद्धांजलि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोटेदार राजा राम विश्वकर्मा की पत्नी मंदरानी देवी की त्रयोदश क्रिया संपन्न, परिजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

चित्र
  कोटेदार राजा राम विश्वकर्मा की पत्नी मंदरानी देवी की त्रयोदश क्रिया संपन्न, परिजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिचरी ग्राम सभा में कोटेदार राजा राम विश्वकर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय मंदरानी देवी की त्रयोदश (तेरहवीं) क्रिया विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पिंडदान एवं शैयादान का अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाम को ब्राह्मण भोज का आयोजन हुआ। राजा राम विश्वकर्मा ने श्रद्धापूर्वक ब्राह्मणों की सेवा कर उन्हें भोजन कराया। इस अवसर पर उनके रिश्तेदार, बंधु-बांधव और गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे तथा प्रसाद ग्रहण किया। दिवंगत मंदरानी देवी के चित्र पर उनके पुत्र दीपक विश्वकर्मा और अर्जुन विश्वकर्मा ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए नमन किया। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पखेरू न्यूज़ | खबर वही, जो काम की हो। #आजमगढ़ #मुबारकपुर #पिचरी #श्रद्धांजलि #त्रयोदशक्रि...