अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में सेवा का मौका,
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में सेवा का मौका, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला देश की तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर भी मिल सकेगा। इससे उनकी कुल सेवा अवधि छह साल तक पहुंच सकती है। इस फैसले को अग्निवीरों के भविष्य और सैन्य सेवाओं में उनके अनुभव का बेहतर उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पहले चार साल की सेवा के बाद सेना से बाहर होना पड़ता था। 75 प्रतिशत अग्निवीरों को मिलेगा दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। इस योजना के मूल प्रावधानों के अनुसार, चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर ...